कंप्यूटर के परिचय

कंप्यूटर के परिचय

मानव शुरू से ही कामों को सरल रूप से करने के तरीके ढूंढता रहा है। शारीरिक श्रम को कम करने के लिए जिस तरह उसने ‘लीवर’ की खोज की लगभग उसी तरह से दिमागी मेहनत में कटौती करने क लिए कंम्यूटर की खोज कर डाली। सभ्यता के विकास के साथ-साथ मानव के पास जानकारियों का अंबार लगता गया जिसका प्रयोग कर लाभ उठाने के लिए ऐसे यंत्र की जरूरत पड़ी जो न केवल उस जानकारी को शीघ्रता से सही ढंग से संजो सके बल्कि जरूरत पड़ने पड़ उस जानकारी को शीघ्रता से प्रस्तुत कर सके या उस जानकारी के आधार पर निर्णय दे सके।

जिस तरह रेडियो, टेलीविजन, म्यूजिक सिस्टम व वीसीआर इलेक्ट्राॅनिक मशीन है उसी तरह कंप्यूटर भी इलेक्ट्राॅनिक मशीन है, परंतु उनमें और अन्य मशीन में एक विशेष अंतर है। रेडिया, टेलीविजन आदि मशीनें अधिकतर मनोरंजन के काम में ही जाती हैं जबकि कंप्यूटर उपयोगी कार्य करने के लिए निर्मित मशीन है।

कंप्यूटर एक मानव निर्मित मशीन है जो घंटों का काम मिनटों में पूरा करता है। ‘कंप्यूटर अंग्रेजी भाषा का शब्द है। जिसका अर्थ गणना करने वाली मशीन से है लेकिन यह परिचय अधूरा है। यह केवल हिसाब में है।

जोड़, घटाव, गुणा करने वाली मशीन ही नहीं है बल्कि अन्य विषयों पर विचार करने एवं अविश्वनीय गति से कार्य पूर्ण करने में समर्थ है। आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कंप्यूटर की सक्रिय भूमिका मानव इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

कंप्यूटर की परिभाषा

कंप्यूटर का शाब्दिक अर्थ है ‘वह यंत्र जो ‘कंप्यूट’ यानि गणना करे।

शुरूआत में कंप्यूटर का काम केवल गणना करना ही था इसलिए यह परिभाषा ठीक लगती थी लेकिन तकनीकी विकास के साथ कंप्यूटर के कामों में बढ़ोत्तरी हो गई।

ये सभी कार्य इन चार चरणों में होते हैं:-

  1. आँकड़े ग्रहण करना या इनपुट (Collection & Input)
  2. आँकड़ों का संचयन यानि उन्हें जमा करना (Storage)
  3. आँकड़ों का संसाधन (Processing)
  4. परिणाम या जानकारी देना (Output या  Retrieval)
इसे इस चित्र से भी समझा जा सकता है।
या यूँ कहें की कंप्यूटर की मूलभूत कार्य इस चित्र में प्रदर्शित की गयी है।





अतः कंप्यूटर की आधुनिक परिभाषा इस प्रकार कही जा सकती है।

कंप्यूटर वह युक्ति है जो स्वचालित रूप से विविध प्रकार के आँकड़ों का संचित (Store), संसाधित (Process) व पुनः प्राप्त (Retrieve) कर सके।


इस प्रकार कंप्यूटर को इस तरह से पेश कर सकते हैं।

C                   Common        समरूपता
O                   Operator        चालक
M                   Machine        यंत्र
P                    Particula        मुख्य
U                   User                प्रयोग
T                   Trade             व्यवसाय
E                   Education     शिक्षा
R                      Research        अनुसंधान




Post a Comment

0 Comments

डिजाइन टूल्स तथा प्रोग्रामिंग भाषाएँ